Helps In Hindi

  • Blogging
  • SEO
  • Adsense
  • Make Money
  • Mobile Tips
  • Sarkari Yojna
  • Amazing Facts
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

गूगल के बारे में 50 रोचक जानकारियाँ, Amazing and interesting facts about Google in hindi

Posted By: Mangal Gupta Last Updated: Sep 28, 2019

Amazing and interesting facts about google in hindi : आज Google अपना 21वां जन्मसदिन मना रहा है। यानी गूगल आज 21 साल का हो गया है। आप कह सकते है की, Google आज के डेट में इंटरनेट का दूसरा नाम बन चुका है। क्यों की internet का इस्तमाल करने वाला शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा। जो Google के बारे में नहीं जानता होगा। वर्ल्ड के नंबर वन Search Engine की स्थापना 27 सितंबर, 1998 को सर्गेई ब्रिन और लॉरेंस (लैरी) पेज द्वारा की गई थी। ऐसे में गूगल के 21वें जन्मरदिन पर हम आपके लिए, गूगल के बारे में कुछ रोचक तथ्य् (rochak tathya) और जानकारियाँ लेकर आए हैं।

Amazing and interesting facts about google in hindi

याद कीजिए वो दिन जब हमारे मन में कोई प्रश्न या विचार आते थे। तो हमे उसे जानने के लिए कितने परेसानियो का सामना करना पड़ता था। कभी कभी तो जो जानकारी हम ढूंढ रहे हैं। वो हमे मिलती भी नहीं थी, क्योंकि उस समय हमारे पास गूगल जैसा कोई संसाधन मौजूद ही नहीं था।

आज गूगल सिर्फ एक Search Engine ही नहीं रह गया है। बल्कि यह हमारे जिंदगी का एक अहम हिस्सा भी बन चूका है। आज गूगल दुनिया का टॉप मोस्ट और अग्रणी सर्च इंजन (Search Engine) बन गया है।

  • भारतीयों ने गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया, Google Trends 2018

Google आज 100 से अधिक भाषाओं में काम करता है। जिसकी अनुमानित कीमत $ 137 बिलियन डॉलर है। लोगो में गूगल के प्रति एक आम धारणा बन चुकी है की, गूगल बाबा सब कुछ जानता है।

लेकिन क्या आप भी गूगल के बारे में सब कुछ जानते हैं। अगर नहीं तो आईए जानते है, गूगल के बारे में रोचक तथ्य, गूगल के बारे में रोचक जानकारी, गूगल के संस्थापक, गूगल के मालिक का क्या नाम है, google history in hindi.

गूगल के बारे में 50 रोचक जानकारियाँ, Amazing and interesting facts about google in hindi

वैसे तो Google को खासकर Search Engine के रूप में जाना जाता है। लेकिन इसकी कई मुख्य सेवाएँ, जैसे की जीमेल (GMAIL), युट्युब (YouTube), Google Maps आदि भी हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। ऐसे में हमे गूगल के दिलचस्प तथ्य और जानकारियाँ जरुर पता होनी चाहिए।

1. Google की शुरुआत सन 1996 में ही हो गया था। लेकिन गूगल की स्थापना 27 सितंबर, 1998 में की गई। उस हिसाब से आज गूगल अपना 21वां जन्मनदिन मना रहा है।

2. वैसे तो ब्राउज़र में google.com टाइप करने पर Google ओपन होगा ही। लेकिन अगर आप www.gooogle.com, www.gogle.com या फिर www.googlr.com भी टाइप करते हैं। तो भी गूगल की ही वेबसाइट ओपन होगी।

3. आपको बता दे की, Google असल में Googol की गलत स्पेलिंग है। दरासल Googol एक बहुत बड़ी संख्या है, जिसमें 100 शून्य लगते हैं। लेकिन Googol का Domain Name पहले ही बुक हो चुका था। इसलिए Domain register करते समय, इसे Google का नाम देना पड़ा।

4. क्या आप जानते है, गूगल का शुरुआती नाम कुछ और ही था। दरअसल, लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने जब इसे शुरू किया था। तब इसका (गूगल का) नाम ‘Backrub’ रखा था।

5. Google में पहली बार 30 अगस्तर 1998 को गूगल-डूडल (Google doodle) लगाया गया था। दरासल, लैरी और सर्गेई, नेवाड स्ि गलत एक बर्निंग मैन फेस्िग(ावल में गए थे। ऐसे में उन्हों ने बर्निंग मैन फेस्िी औवल की फोटो Homepage पर लगा दी। ताकि अपने यूजर्स को वे यह बता सकें की, वो दोनों अभी ऑफिस में नहीं हैं। जिससे की लोग समझ सके की इस दौरान किसी प्रकार की टेक्निैकल परेशानी होने पर वे, उसे ठीक नहीं कर पाएंगे।

6. आज गूगल की एक बहुत बड़ी टीम गूगल डूडल (Google doodle) का काम देखती है। जो गूगल डूडल के वीडियो और ग्राफिक्स बनाती है।

7. Google के आने से पहले Yahoo Search Engine का उपयोग किया जाता था। लेकिन गूगल के आने के कुछ समय बाद ही, गूगल ने Yahoo को पीछे छोड़ एक नंबर पर आ गया।

8. आपको यह जानकर हैरानी होगी की, गूगल अपने कर्मिउयों के मरने के बाद भी, उनके पार्टनर को सैलरी का 50 फीसदी ह‍स्सा, देता है।

9. “I’m Feeling Lucky” पर क्लिक करके, आप गूगल के अब तक के सारे लोगो (Logo) को देख सकते हैं।

10. Google ने 1 अप्रैल 2004 में अपनी Email Service, यानि Gmail की शुरुवात की थी। जो फास्ट ईमेल सेंड करने की वजह से बहुत ही कम समय में काफी पॉपुलर हो गई। वैसे आपको बात दे की Gmail का आईडिया राजन सेट ने दिया था। जब वह गूगल में इंटरव्यू के लिए गए थे।

11. जब गूगल ने 1 अप्रैल 2004 को जीमेल की शुरुआत की ,तो बहुत से लोगों को लगा था की, यह सिर्फ अप्रैल फूल बनाने के लिए है।

12. 2004 में जब विश्वसनीय जीमेल 1GB मुफ्त स्टोरेज के साथ पेश किया गया था तब हॉटमेल केवल 2MB स्टोरेज देता था।

13. Google ने Android कंपनी को 2005 में खरीदा था। जिसे आज के डेट में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला OS बन गया है। इसके अलावा 2005 में ही गूगल ने google map और google earth app की शुरुआत की थी।

14. गूगल ने 2006 में YouTube को 1.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा था। आज youtube पर हर महीने लगभग 6 अरब घंटे की वीडियो देखी जाती हैं।

15. Google विज्ञापन के द्वारा हर साल लगभग 20 मिलियन डॉलर कमाती है। जो सीबीएस (CBS), एनबीसी (NBC) और फॉक्स (FOX) जैसी दिग्गज कंपनियों की कमाई से भी ज्यादा है।

16. गूगल का सर्च इंजन 100 मिलियन गीगाबाइट का है। यानि इतना डाटा सेव करने के लिए, हमें 1 टेराबाइट (TB) की 1 लाख ड्राइवर की जरूरत पड़ेगी।

17. Google ने अपनी पहली ट्वीट कंप्यूटर की भाषा बाइनरी (Binary) में की थी। जिसमें 0 और 1 का इस्तेमाल किया गया था। दरासल google ने जो पहली ट्वीट की थी, वह ट्वीट यह थी, “I’m 01100110 01100101 01100101 01101100 01101001 01101110 01100111 00100000 01101100 01110101 01100011 01101011 01111001 00001010”. अंग्रेजी में इसका मतलब “I’m feeling lucky” होता है।

18. 2010 के बाद गूगल ने प्रति सप्ताह औसतन कम से कम एक कंपनी को खरीदा है। वैसे आपको बता दे की, Google एक सेकंड में लगभग 1,30,900 रुपए कमाता है।

19. Google के Head Office में 200 बकरियों को घास काटने के लिए रखा गया है। दरासल घास काटने के लिए, गूगल मशीन नहीं रखता है। क्योंकि इससे निकलने वाली आवाज से ऑफिस के लोगों को परेशानी होती है।

20. Google का होमपेज इतना खाली इसलिए है, क्योंकि सर्गी ब्रिन और लैरी पेज को HTML का ज्ञान नहीं था। जिससे की वह गूगल के होमपेज को भव्य बना सकते।

21. गूगल दुनिया का सबसे ज्यादा Visit किया जाने वाला वेबसाइट है। गूगल पर हर मिनट में 200000 से अधिक खोज किए जाते हैं।

22. गूगल सर्च रिजल्ट को फिल्टर करने के लिए 200 से अधिक कारकों को ध्यान में रखता है।

23. जिस औरत ने, गूगल का निर्माण करते समय लैरी पेज और सर्गी ब्रिन को अपना गैराज किराए पर दिया था, बाद में उसे यूट्यूब का सीईओ बना दिया गया।

24. 16 अगस्त 2013 को गूगल की वेबसाइट 5 मिनट के लिए डाउन हो गई थी। उस समय वैश्विक इंटरनेट ट्रैफिक में 40% की गिरावट आई थी।

25. 1999 में गूगल के संस्थापको ने गूगल को याहू को 1 मिलियन डॉलर में बेचने की पेशकश की थी। उस समय Yahoo! गूगल को एक मिलियन डॉलर की कीमत में खरीद सकती थी लेकिन नहीं खरीदा। बाद में गूगल इतना ज्यादा चला कि उसने याहू को ही पीछे छोड़ दिया।

26. दुनिया भर में जितनी भी वेबसाइट और ब्लॉग है उन्हें सबसे ज्यादा ट्रैफिक गूगल सर्च से ही मिलता है। इसीलिए हर वेबसाइट और ब्लॉग अपने साइट को गूगल गाइडलाइन के हिसाब से ही ऑप्टिमाइज करते हैं।

27. गूगल के पास आपके द्वारा किए गए सभी कार्यों की एक विस्तृत टाइमलाइन है। जिसे “My Activity” कहा जाता है।

28. अमेजॉन के सीईओ ने गूगल पर शुरुआती समय में $250000 लगाए थे। अब इनकी कीमत 2.2 बिलियन के करीब है।

29. गूगल ट्रांसलेट जब कोई चीज का अनुवाद करता है। तो वह 10 साल पुराने डॉक्यूमेंट तक को खोजता है।

30. 2010 में गूगल मैप की एक गलती की वजह से निकारागुआ ने अचानक कोस्टा रिका पर हमला किया।

31. आप गूगल मैप की मदद से समुंदर के पानी के अंदर जहाजों और जीवो को देख सकते हैं।

32. गूगल एक ऐसा बेहतरीन कंप्यूटर तैयार कर रहा है जो अपना प्रोग्राम खुद बनाएगा।

33. गूगल के पास 25मिलियन पुस्तकों का डेटाबेस है। जिसे पढ़ने की अनुमति नहीं है।

34. गूगल पर हर रोज 16% ऐसे सर्च इसकी जाते हैं जो पहले कभी नहीं किए गए।

35. हर हफ्ते 20,000 से भी ज्यादा लोग गूगल में जॉब के लिए अप्लाई करते हैं।

36. गूगल ने अपनी साइट का एक वर्जन कलिंगऔंस की भाषा में अनुवाद क्या है।

37. Firefox वेब ब्राउज़र का मुख्य डेवलपर अब गूगल के लिए काम कर रहा है।

38. गूगल ने कॉपीराइट के उल्लंघन के चक्कर में 1.75 बिलियन साइट हटा दी हैं।

39. 2012 में गूगल ने मोटोरोला को 12.5 Billion US Dollar में खरीदा था।

40. रेगिस्तान की सड़कों को दर्शाने के लिए गूगल ने ऊंट hire किया है।

41. गूगल के कुछ कर्मचारी 90,000 डॉलर से भी ज्यादा कमाते हैं।

42. गूगल की 90% से अधिक की कमाई विज्ञापनों से ही होती है।

43. यूट्यूब गूगल के बाद दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है।

44. याहू की सीईओ गूगल की पहली महिला कर्मचारी थी।

45. गूगल के हेड क्वार्टर को गूगल प्लेक्स कहा जाता है।

तो यह था गूगल के बारे में 45 दिलचस्प और रोचक बातें। उम्मीद करते है, आपको गूगल के बारे में 50 रोचक जानकारियाँ, Amazing and interesting facts about google in hindi जरुर पसंद आई होगी।

  • गूगल के टॉप 11 हिडन सीक्रेट्स, जो आप नहीं जानते होगे

अगर आपको Amazing and interesting facts about google in hindi पसंद आया हो। तो इस पोस्ट को आप अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर share जरुर करें। ताकि वे भी google की रोचक जानकारी प्राप्त कर सके।

इस तरह के और updates के लिए। आप हमारे Newsletter को भी जरुर से subscribe कर ले। ताकी आपको हमारे new post का notification हमेसा मिलता रहे।

आज के लिए दोस्तों बस इनता ही, चलते चलते बस यही कहुगा। आप अपना और अपने परिवार का ख्याल रखे। धन्यवाद.

लेख पसन्द आयी हो तो – Please share this post on Social Media :

Related Posts

cycle ka avishkar kisne kiya
साइकिल का आविष्कार किसने और कब किया था?
Bina internet gmail par mail kaise check kare
बिना इंटरनेट के G-mail पर अपना मेल कैसे चेक करे?
Google play store se log out kaise kare
Google Play Store से Log Out कैसे करे?

About Mangal Gupta

Helpsinhindi.com
He is a Indian blogger and share useful content on this blog regularly. If you like his articles then you can share this blog on social media with your friends. Want learn more then Click Here

WHAT OTHERS ARE READING:

Kisi Dusre Site Pe App Ka Adsense Ad Code Use Hone Par Kya Kare

Kisi Dusre Ke Site Par, App Ka Adsense Ad Code Use Hone Par Kya Kare

New laptop kya dekh kar kharide

लैपटॉप खरीदते समय रखें इन 5 बातों का विशेस ध्यान

5 Best Video Calling App For Android

5 Best Video Calling App For Android, पाये बेहतर वीडियो कॉलिंग का अनुभव

Reader Interactions

Share Your Comments & Feedback: Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें

कैटेगोरीस

  • Blogging
  • WordPress
  • Seo
  • Adsense
  • Tips And Tricks
  • Facebook
  • Earn Money Online
  • Amazing Facts
  • Whatsapp
  • Internet
  • Mobile
  • Android Apps
  • Youtube
  • Google
  • Festival
  • Computer
  • Web Hosting
  • Affiliate Marketing
  • Jio
  • Life Success
  • Security Tips

Footer

LITTLE ABOUT BLOG AUTHOR

दोस्तों मेरे ब्लॉग Helps In Hindi पर आप सभी का स्वागत है. मै मंगल गुप्ता एक इंडियन ब्लॉगर हु. मैंने ये वेबसाइट लोगो की मदद करने के लिए बनाई है. यहाँ हम अपने audience के लिए internet से सम्बंधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है.

इस साईट पर आप Make Money Online, Blogging, Youtube, Android Apps, Mobile Tips and Trick और New Website कैसे बनाए के बारे में सिख सकते है.

SUBSCRIBE NEWS LETTER

अगर आप चाहते है की, जब भी हमारे साईट कोई new post publish हो. तो आपको तुरंत उस पोस्ट का notification मिल जाये. तो इसके लिए आप हमारे blog को जरुर से subscribe कर ले.

MOST POPULAR POST

  • किसी दुसरे की Phone Call अपने मोबाइल में सुने.
  • किसी भी Mobile Number की Call Details निकाले.
  • Android Phone के 20 Common Problems With Solution.
  • भूमि/ज़मीन का Bhulekh khasra khatauni, नक़ल नंबर कैसे निकले?
  • 2020 में नई वेबसाइट के लिए 21 आसान एसईओ टिप्स

Copyright © 2025 - Helps In HindiAbout UsContact UsPrivacy PolicyDisclaimerSitemap