Helps In Hindi

  • Blogging
  • SEO
  • Adsense
  • Make Money
  • Mobile Tips
  • Sarkari Yojna
  • Amazing Facts
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

जानिए इंटरनेट से जुड़े 41 रोचक तथ्य, Amazing Facts about Internet

Posted By: Mangal Gupta Last Updated: Jul 6, 2019

Amazing Facts about Internet in Hindi : आज के आधुनिक युग में इंटरनेट हमारे जिन्दगी का एक अहम हिस्सा बन चूका हैं। लेकिन क्या आपको पता है, इंटरनेट को आये हुवे कितने वर्ष बीत चुके है। अगर नहीं, तो आपको बता दू की, Internet अब 30 साल का हो चुका है। क्यों की इसका आविष्कार 12 मार्च 1989 को हुआ था। वैसे जब इसका आविष्कार हुवा था, तब शायद ही किसी ने यह सोचा होगा कि, एक दिन इंटरनेट हम सभी लोगो के जिन्दगी का एक अहम हिस्सा बन जायेगा। ऐसे में आप भी interesting facts about internet in Hindi के बारे में जानना चाहते होगे। तो चलिए जानते है, इंटरनेट से जुड़े कुछ रोचक तथ्य.

Amazing Facts about Internet Hindi

इंटरनेट के वजह से ही, हमलोग social media पर एक-दूसरे से दूर होने के बाबजूद भी आसानी से संपर्क में रहते हैं। इतना ही नहीं internet अब एक ऐसा माध्यम बन चूका है की, इससे कई लोग अपनी रोजी-रोटी तक चला रहे हैं। आज Internet के वजह से ही, online ई-कॉमर्स कंपनियों भी काफी विकास कर रही है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि, internet हमारी जिंदगी को बेहद सुखदायक और आसान बना दिया है।

वैसे internet का इस्तेमाल हम सभी लोग अपने फायदे के लिए करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, इंटरनेट से जुड़े कुछ अविश्वसनीय रोचक तथ्य भी है। जिन्हें जानने के बाद आपको काफी अच्छा लगेगा। तो देर किस बात की चलिए जानते है, रोचक Amazing Facts about Internet in hindi.

Amazing Facts about Internet, इंटरनेट से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Rochak Tathya)

Internet को हिन्दी में अंतरजाल कहा जाता है। आपको बता दे की, Internet ने मात्र 4 सालों में ही 5 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई है। तो वही पहले 5 करोड़ लोगो तक पहुंचने में टेलीफोन को 75 साल, रेडियो को 38 साल और टेलिविजन को 13 वर्ष का समय लगा था। ये internet का ही कमाल है, जिसकी वजह से आप हमारे लिखे हुवे इस लेख को पढ़ पा रहे है।

INTERNET in Hindi । इंटरनेट के 41 रोचक तथ्य :

1. 12 March 1989 को, सबसे पहले ब्रिटिश इंजिनियर और साइंटिस्ट टिम बर्नर्स ली (Tim Berners-Lee) ने वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) का प्रस्ताव दिया था।

www-internet history

2. World Wide Web (www) को डेवलप करने के लिए, Tim Berners-Lee को बेल्जियम के इंफॉर्मेटिक्स इंजिनियर और कम्प्यूटर साइंटिस्ट रॉबर्ट कैलिउ (Robert Cailliau) ने मदद की थी।

3. World Wide Web (www) को वर्ष 1993 में, सभी के लिए उपलब्ध करा दिया गया था।

4. सबसे पहले internet को जेनेवा के अनुसंधान केंद्र CERN में काम करने वाले फिजिसिस्ट्स के लिए, उपलब्ध कराया गया था। दरासल यहां internet की मदद से data शेयर किया जाता था।

5. World Wide Web (www) से पहले मेश, माइन ऑफ इंफॉर्मेशन और इंफॉर्मेशन माइन जैसे नामों पर भी विचार किया गया था।

6. आपको बता दें कि, दुनिया का सबसे पहला search engin (सर्च इंजन) “Archie” था। दरासल यह नाम Archive से बना है।

archie-first-search engin

7. सबसे पहली website http://info.cern.ch/ थी। जिसे 6 Aug 1991 को लाइव किया गया था।

8. September 1995, से पहले Domain name free में register हुवा करते थे।

9. वर्ष 1992 में जीन आर्मर पॉल ने, Internet Surfing (सर्फिंग) को लोकप्रिय बना दिया।

10. इंटरनेट पर सबसे पहली फोटो (photo) वर्ष 1992 में, CERN के इन-हाउस बैंड की अपलोड की गई थी। इन्हें लेस हॉरिबल सरनेट्स कहा जाता था।

first-photo-of-internet

11. भारत में आम जनता के लिए, Internet की शुरूआत 14 August, 1995 को VSNL (Videsh Sanchar Nigam Limited) द्वारा की गई थी।

12. हर महीने 10,00,000 से भी ज़्यादा new domain रजिस्टर किए जाते है।

13. January 2018 के अनुसार, Internet पर करीब 1 अरब 30 करोड़ Live Websites मौजूद हैं।

14. ई-मेल की खोज सबसे पहले वीए शिवा अय्यादुरई ने की थी। इसके बाद पेटेंट करवाया गया था। उस समय वे 14 वर्ष के स्टूडेंट्स थे।

15. आपको जानकर हैरानी होंगी कि Email, World Wide Web (www) से भी पुरानी है।

16. Internet पर ऐसी बहुत सारी websites मौजूद हैं। जो जनरल वेब ब्राउजर्स पर ओपन नहीं होती हैं। क्यों की ये सभी डार्क इंटरनेट का हिस्सा है।

17. एक बार Bill gates (बिल गेट्स) ने Internet browsers (ब्राउजर्स) को software का तुच्छ हिस्सा कहा था।

18. भले ही आज हम Mozilla Firefox, Uc Browser, गूगल क्रोम (Google Chrome) जैसे इंटरनेट ब्राउज़र का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन 1993 में सबसे पहला प्रसिद्ध ब्राउज़र मोज़ेक (NCSA Mosaic) था। जिसे 1997 में बंद कर दिया गया।

19. January 2018 के अनुसार, 3,812,564,450 डिवाइस Internet से जुड़े हुए थे। जिसमें चाइना का नाम सबसे ऊपर है।

20. किसी देश की कुल आबादी के हिसाब से देखा जाये। तो स्वीडन में सबसे ज्यादा (लगभग 75%) लोग इंटरनेट से जुड़े हुए है।

21. Internet पर 1999 में, सबसे ज्यादा search (सर्च) की जाने वाली चीजों में दुसरे नंबर पर ‘Pokemon’ थी। तो वही पहले नंबर पर Pornography ही थी।

22. इंटरनेट पर रजिस्टर होने वाला पहला domain name ‘www.symbolics.com’ था। जिसे 15 मार्च, 1985 को रजिस्टर किया गया था।

23. Brazil में, ‘Ecosia’ नाम का एक search engin (सर्च इंजन) है। जो अपनी कुल कमाई का 80% हिस्सा पेड़ लगाने के लिए दान करता हैं।

24. आज से 26 साल पहले, यानि 1993 में Internet पर सिर्फ 130 websites ही मौजूद थी। उनमे Google (गूगल) का नाम नही था। क्यों की गूगल के लिए, उसका डोमेन नाम 15 सितंबर 1997 को पंजीकृत हुआ था।

25. निचे के इमेज में दिख रहा बच्चा internet पर ‘Success Kid’ के नाम से प्रसिद्ध है। दरासल ये बच्चा Internet की लोकप्रियता से इतने पैसे कमा लिए थे कि, इनके पिता कि किडनी ट्रांसप्लांट हो गई।

success-kid-on-internet

26. Google पर एक दिन में 6,586,013,574 Search होते है। जिनमें से 15% ऐसे होते है की, जो गूगल ने भी पहले कभी नही देखें।

27. हर दिन सेंड की जाने वाली Email में से, लगभग 80% Email स्पैम होते हैं।

28. हर दिन 30,000 से ज़्यादा websites हैक होती है।

29. किसी भी domain name के लिए, सबसे लम्बी कानूनी लड़ाई PETA.org के लिए हुई है। दरासल ‘People for the Ethical Treatment of Animals’ ने यह नाम प्राप्त करने के लिए ‘People Eating Tasty Animals’ पर मुकदमा दायर किया था। यह केस 1995 से लेकर 2001 तक चला था। लेकिन अंत में ‘People for the Ethical Treatment of Animals’ इसे जीत गई।

30. Hotwired, जिसे अब Wired.com के नाम से जाना जाता है। यह एक पहली ऐसी website थी, जिसने Banner Ad लगाये थे।

31. Internet पर बेची और खरीदे जाने वाली पहली चीज, ‘गाँजे का एक बैग’ था।

32. इतिहास में ‘@’ साइन का प्रयोग यूरोप में, वजन मापने वाली ईकाई के रूप में होता था। जिसे ‘arroba’ कहा जाता था। जिसका वजन 25lbs (11.34 KG) के सामान होता था।

33. ‘The Pirate Bay’ एक ऐसी वेबसाइट थी। जिसने इस उम्मीद के साथ एक आइसलैंड खरीदने की कोशिश की थी। जिसे एक देश बना दिया जाएगा, जहाँ कोई कॉपीराइट कानून नही होगा।

34. January, 1997 में अमेरिकी राष्ट्रपति Bill Clinton (बिल क्लिंटन) का उद्धाटन, Internet का पहला Webcast (Live Video) था।

35. 21 Oct. 1994 को जब White House की पहली website लॉन्च की गई थी। तब संयोग से.. यह एक पोर्न website से लिंक हो गई थी।

36. नार्वे में सभी कैदियों को, अपने-अपने कोठरी में Internet चलाने की अनुमति है।

37. South Korea (साउथ कोरिया) में एक ऐसा कानून है। जिसके अनुसार, 16 साल से कम उम्र के बच्चे रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक online game नही खेल सकते है। इसे ‘Shutdown Law’ नाम दिया गया है।

38. ‘Anthony Greco’ पहला ऐसा इंसान था। जिसे 2005 में स्पैम मैसेज भेजने के जुर्म में गिरफ़्तार कर लिया गया था।

39. एक आम इंसान एक साल में, internet पर इतनी ‘Terms and Conditions’ को agree करता है। जिसे अगर वह दिन में 8 घंटे भी पढ़े, तो लगभग 76 दिन लग जाएंगे।

40. Internet पर अब तक का सबसे महंगा बिकने वाला domain name, “Cars.com” है। जिसकी कीमत $872 million थी।

41. ‘www.web.archive.org’ एक ऐसी वेबसाइट है। जिस पर आप किसी भी website का url डालकर, यह देख सकते है की वह website भूतकाल यानि पहले कैसी दिखती थी।

इंटरनेट का आविष्कार कब, किसने और कैसे किया?

विश्व में internet की शुरूआत 29 Oct. 1969 को रात 10:30 बजे हुवा था.. दरासल उस समय ULCA के एक प्रोग्रामर ‘चार्ली क्लीन’ ने 350 किलोमीटर दूर बैठे मेंलो पार्क, कैलिफ़ोर्निया में दो शब्द “I” और ”O” इलेक्ट्रॉनिकली भेजे थे। जिसके बाद पूरा सिस्टम बंद हो गया, लेकिन इंटरनेट का आरंभ हो गया। इसे ‘ARPANet’ नाम दिया गया।

उसके बाद 1 जनवरी 1983 को ‘Vin Kerf’ और ‘Robert E. Kahn’ ने मिलकर TCP/IP protocols का आविष्कार किया। जिसके बाद ARPANet को TCP/IP पर माइग्रेट कर दिया गया। आज भी internet इसी से चलता है। Vint और Robert – इन दोनों को “Fathers of the Internet” भी कहा जाता है।

Internet और WWW में क्या अन्तर है?

WWW का पूरा नाम ‘World Wide Web’ ‘वर्ल्ड वाइड वेब’ है। कुछ लोग www को ही internet समझ लेते है, लेकिन ऐसा नही है। आपकी जानकारी के लिए बता दू कि, “www” और “Internet” दोनों अलग-अलग चीजे है।

www सिर्फ internet पर मौजूद पन्नों के लिए होता हैं। जबकि हकीकत में internet इसके अलावा भी बहुत बड़ा है। अगर हम आसान शब्दों में कहे, तो internet के बिना www कुछ भी नही है। लेकिन www के बिना internet बहुत कुछ है।

World Wide Web (www) क्या है?

वर्ल्ड वाइड वेब (www) क्या है? इसे समझने के लिए, हम एक webpage का उदाहरण ले सकते हैं। जिस पेज पर आपको टेक्स्ट, फोटोज, विडियोज और बाकी मल्टीमीडिया दिखता है। इन्हें आपस में जोड़ने के लिए, हाइपरलिंक की मदद ली जाती है। Internet से इन फाइल्स को पाने का तरीका ही www (डबल्यूडबल्यूडबल्यू) है। दरासल यह सभी files और pages को आधार प्रदान करता है।

किसी भी website के पहले लगा, “www” उसमें प्रदर्शित होने वाले अलग-अलग रीसोर्सेज और डॉक्यूमेंट्स का एक ग्रुप होता है। जो आपस में जुड़कर website बनाते हैं। जैसा की मैंने आपको उपर बताया, www का आविष्कार ‘Tim Berners-Lee’ और ‘Robert Cailliau’ ने 1989 में किया था।

World Wide Web (www) का आविष्कार कैसे हुवा?

दुनिया को World Wide Web का तोहफा देने वाले, Tim Berners-Lee इंग्लैंड में जन्मे और शुरुआती पढ़ाई के बाद से ही, उनका जुड़ाव इस दिशा में हुआ। क्वींस कॉलेज और ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के बाद. 1976 में उन्हें Physics में डिग्री मिली। उन्हें गणित की अच्छी जानकारी थी। उन्हें हमेशा अपने माता-पिता का समर्थन मिला।

Tim Berners-Lee ने 1980 के समय से ही, इस दिशा में कदम बढ़ाने शुरु कर दिए थे। दरासल सर्न लैब में उन्हें 1984 में, एक फेलो के तौर पर काम करने का मौका मिला। लैब में कई तरह के ढेर सारे computers थे, जिन पर अलग-अलग फॉरमैट में data स्टोर किया जाता था।

Tim Berners-Lee का काम उन data को एक computer से दूसरे computer तक सही तरीके से पहुंचाने का था। यहीं से उनके दिमाग में यह सवाल आया कि, क्या कोई ऐसा तरीका हो सकता है, जिससे सभी सूचनाओं और डेटा को एक साथ पिरोया जा सके। इसी चीज़ का हल, उन्होंने वर्ल्ड वाइड वेब (www) के रूप में निकला।

अजब-गजब : Internet और Social Media पर 1 सेकंड

ई मेल – Emails per Second.

  • Internet पर प्रत्येक सेकंड में करीब 24,00,000 Emails भेजे जाते है।

व्हाट्स एप – Whatsapp Message per Second.

  • Whatsapp पर प्रत्येक सेकंड में करीब 2,50,000 मेसेज भेजे जाते है।

यूटयूब – Youtube Videos Per Second.

  • यूटयूब पर एक सेकंड में करीब 1,00,000 विडियो देखे जाते है।

गूगल सर्च – Google Searches per Second.

  • Google पर प्रत्येक सेकंड में करीब 60, 000 से भी ज्यादा सर्च किये जाते है।

फेसबुक – Facebook Likes Per Second.

  • Facebook पर हर सेकंड में करीब 50,000 से भी ज्यादा लाइक किये जाते है।

ट्विटर – Twitter Tweets Per Second.

  • Twitter पर प्रत्येक सेकंड में करीब 10,000 ट्विट किये जाते है।

इंटरनेट ट्रैफिक – Internet Traffic Per Second.

  • प्रत्येक सेकंड Internet पर करीब 27,000 GB का ट्रैफिक होता है।

इन्स्टाग्राम – Instagram Photos Per Second.

  • Instagram पर प्रत्येक सेकंड में करीब 2000 photo upload किये जाते है।

टम्बलर – Tumblr Posts Per Second.

  • प्रत्येक सेकंड में टम्बलर पर करीब 1800 से भी ज्यादा पोस्ट किये जाते है।

स्काइप – Skype Calls Per Second.

  • स्काइप पर प्रत्येक सेकंड में करीब 1900 कॉल किये जाते है।

I hope, आपको हमारा यह लेख Amazing Facts about Internet in hindi, इंटरनेट से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Rochak Tathya) जरुर पसंद आये होगे। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो। तो आप इस जानकारी को आप अपने चाहने वालो के साथ Social media जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर Share कर सकते है। ताकि उन्हें भी इंटरनेट से जुड़े कुछ रोचक तथ्य  के बारे में पता चल सके।

  • जानिये Indian Rupees के बारे में Amazing और Interesting facts 

Finally इस तरह के और Amazing और Interesting Facts जानने के लिए, आप हमारे Newsletter को जरुर से subscribe कर ले। ताकी आपको हमारे new post का notification हमेसा मिलता रहे।

आज के लिए दोस्तों बस इनता ही, चलते चलते बस यही कहुगा। आप अपना और अपने परिवार का ख्याल रखे। धन्यवाद.

लेख पसन्द आयी हो तो – Please share this post on Social Media :

Related Posts

Amazing Whatsapp Facts in Hindi
Amazing Whatsapp Facts in Hindi – वाट्सएप से जुड़े 28 रोचक तथ्य
Amazing Facts about Computer in hindi
कंप्यूटर से जुड़े 50 रोचक तथ्य, Amazing Facts about Computer
Amazing and interesting facts about google in hindi
गूगल के बारे में 50 रोचक जानकारियाँ, Amazing and interesting facts about Google in hindi

About Mangal Gupta

Helpsinhindi.com
He is a Indian blogger and share useful content on this blog regularly. If you like his articles then you can share this blog on social media with your friends. Want learn more then Click Here

WHAT OTHERS ARE READING:

online voice recording jio phone in hindi

जियो फ़ोन में Voice रिकॉर्डिंग कैसे करे? 2025 बेस्ट तरीका

Adsense Invalid Click Activity Kya Hai Aur Iska Kaise Pata Lagaye

Adsense Invalid Click Activity Kya Hai Aur Iska Kaise Pata Lagaye

Web Hosting Kya Hota Hai

Web Hosting (Shared, VPS, Dedicated hosting) Kya Hota Hai – Full Guide In Hindi

Reader Interactions

Comments

  1. Vikram says

    इंटरनेट के बारे में अच्छी जानकारी प्राप्त हुई।

    Reply
  2. Rupon Engti says

    Aaj pehli bar internet ki jankari is post ko padhkar bahut kuch sikhne ko Mila hai

    Reply

Share Your Comments & Feedback: Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें

कैटेगोरीस

  • Blogging
  • WordPress
  • Seo
  • Adsense
  • Tips And Tricks
  • Facebook
  • Earn Money Online
  • Amazing Facts
  • Whatsapp
  • Internet
  • Mobile
  • Android Apps
  • Youtube
  • Google
  • Festival
  • Computer
  • Web Hosting
  • Affiliate Marketing
  • Jio
  • Life Success
  • Security Tips

Footer

LITTLE ABOUT BLOG AUTHOR

दोस्तों मेरे ब्लॉग Helps In Hindi पर आप सभी का स्वागत है. मै मंगल गुप्ता एक इंडियन ब्लॉगर हु. मैंने ये वेबसाइट लोगो की मदद करने के लिए बनाई है. यहाँ हम अपने audience के लिए internet से सम्बंधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है.

इस साईट पर आप Make Money Online, Blogging, Youtube, Android Apps, Mobile Tips and Trick और New Website कैसे बनाए के बारे में सिख सकते है.

SUBSCRIBE NEWS LETTER

अगर आप चाहते है की, जब भी हमारे साईट कोई new post publish हो. तो आपको तुरंत उस पोस्ट का notification मिल जाये. तो इसके लिए आप हमारे blog को जरुर से subscribe कर ले.

MOST POPULAR POST

  • किसी दुसरे की Phone Call अपने मोबाइल में सुने.
  • किसी भी Mobile Number की Call Details निकाले.
  • Android Phone के 20 Common Problems With Solution.
  • भूमि/ज़मीन का Bhulekh khasra khatauni, नक़ल नंबर कैसे निकले?
  • 2020 में नई वेबसाइट के लिए 21 आसान एसईओ टिप्स

Copyright © 2025 - Helps In HindiAbout UsContact UsPrivacy PolicyDisclaimerSitemap