Helps In Hindi

  • Blogging
  • SEO
  • Adsense
  • Make Money
  • Mobile Tips
  • Sarkari Yojna
  • Amazing Facts
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

Ayushman Bharat Yojana New List 2023 में अपना नाम देखे?

Posted By: Mangal Gupta Last Updated: Jan 11, 2023

Ayushman bharat yojana list 2023 : आयुष्मान भारत योजना, भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चलाई गई, महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इसे पूरी दुनिया में यह अब तक का सबसे बड़ा हेल्थकेयर स्कीम माना जा रहा है। Ayushman Bharat Yojana स्कीम का लाभ करीब 50 करोड़ भारतीयों को मिलेगा। जिससे वे सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे।

अब हर एक गरीब व्यक्ति जो पैसे ना होने की वजह से, अपना इलाज नहीं करवा सकता था। अब हर वह व्यक्ति आयुष्मान भारत योजना स्कीम के तहत, अपना मुफ्त इलाज करवा सकते है। क्यों है न Ayushman bharat yojana गरीबों के  लिए कमाल का स्कीम. तो फिर देर किस बात की, चलिए जान लेते हैं, Ayushman bharat yojana new list 2023 में अपना नाम कैसे देखे?

Ayushman bharat yojana list hindi

आयुष्मान भारत योजना cashless और paperless योजना है। कहने का मतलब है की, आपको Ayushman bharat yojana online registration कराने की कोई जरुरत नहीं है। क्यों की इस योजना में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर, गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को जगह दि गई है। इसलिए आज के इस पोस्ट में हमलोग जानेगे की, कैसे पता करे आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2023 के लिए, आप पात्र हैं या नहीं। साथ ही यह भी जानेगे की, आपके परिवार के कितने सदस्य Ayushman bharat yojana new list 2023 का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

  • भूमि/ज़मीन का Bhulekh khasra khatauni, नक़ल नंबर कैसे निकले?

आपके सारे सवालो का जबाब इस पोस्ट के माध्यम से आपको मिल जायेगा। जैसे की, आयुष्मान भारत योजना पात्रता, Ayushman bharat yojana pdf download, आयुष्मान भारत न्यू लिस्ट, Ayushman bharat yojana सूची 2023 , आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन, आयुष्मान भारत योजना list 2023. वैसे आयुष्मान भारत योजना के बारे में और अधिक जानने के लिए, आप आयुष्मान भारत योजना क्या है, इसका लाभ कैसे मिलेगा? इस पोस्ट को पढ़ कर जान सकते है।

आयुष्मान भारत योजना की मुख्य बातें

  1. यह एक पात्रता आधारित योजना है।
  2. इस योजना के तहत, भारत सरकार प्रत्येक परिवार को 5 लाख रूपये प्रदान करेगी।
  3. 10 करोड़ से अधिक ग़रीब परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  4. अस्पतालों में विभिन्न प्रकार के मेडिकल चेकअप मुहैया कराया जाएगा।
  5. इस योजना के तहत, जिला अस्पतालों में अधिक सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
  6. 8735 हस्पतालों को, आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाएगा।
  7. चिकित्सीय शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए, भारत सरकार ने 24 नए मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों की स्थापना का फैसला लिया है।
  8. इस योजना के तहत, व्यक्ति सरकारी और निजी दोनो हस्पतालों में अपना इलाज करवा सकता है।
  9. मरीज के हस्पताल में भर्ती होने से पहले का खर्च और हस्पताल से डिसचार्ज होने के बाद का खर्च भी भारत सरकार द्वारा किया जाएगा।
  10. इस योजना में 13 सौ से ज्यादा बीमारियों को शामिल किया गया है। जिसमें कैंसर की सर्जरी, बाइपास सर्जरी, आंख-दांत का ऑपरेशन, सीटी स्कैन, एमआरआई आदि शामिल है।

लाभार्थी की पहचान कैसे होगी?

Ayushman bharat yojana registration process

यह प्रक्रिया प्रत्येक लाभार्थी के लिए, केवक एक बार के लिए होगा।

Ayushman Bharat Yojana New List 2023 / आयुष्मान भारत लिस्ट 2023

आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार द्वारा एक वृहद स्तर पर चलाई गई योजना है। जिसका लाभ देश के गरीब नागरिकों को मिलेगा। इस योजना के तहत नागरिक 500000 रूपये तक, हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिसके कारण अब गरीब नागरिक, अपने गंभीर बीमारियों का इलाज बहुत ही आसानी से करवा पायेगे।

Ayushman Bharat Yojana 2023 का लाभ पाने के लिए, आपका नाम Ayushman Bharat Yojana List 2023 में होना आवश्यक है। अन्यथा आपको Ayushman Bharat Yojana Scheme का लाभ नहीं मिलेगा। चलिए जानते है की, कैसे पता करे Ayushman Bharat Yojana List 2023 में आपका नाम है या नहीं।

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2023 में आपना नाम कैसे देखे?

Ayushman Bharat Yojana List 2023 में अपना नाम पता करने के लिए, आपके पास तीन तरीके हैं।

1. हेल्प लाइन नंबर – 14555 नंबर पर कॉल करके.

2. ऑनलाइन – अपने मोबाइल या कंप्यूटर से online पता करे.

3. नजदीकी सरकारी या योजना में शामिल अस्पताल से संपर्क करके.

हेल्प लाइन नंबर द्वारा आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2023 में अपना नाम कैसे पता करें?

अगर आपके पास internet की सुविधा मौजूद नहीं है। तो भी आप बिना इंटरनेट के ही Ayushman Bharat Yojana सूची 2023 में अपना नाम पता कर सकते है। इसके लिए बस आपको एक हेल्पलाइन नंबर 14555 पर कॉल करके, लिस्ट में आपका नाम है या नहीं पूछ कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • Ration Card List 2023 में अपना नाम कैसे देखे?

Online Ayushman Bharat Yojana List 2023 में अपना नाम कैसे देखें?

आप online भी अपने कंप्यूटर या मोबाइल से, अपना नाम Ayushman Bharat Yojana सूची 2023 में देख सकते हैं। इसके लिए बस आपको नीचे बताए गए कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

स्टेप 1 : आयुष्मान भारत सूची 2023 में, अपना नाम देखने के लिए। सबसे पहले आपको विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट, https://mera.pmjay.gov.in/search/ पर जाना होगा।

स्टेप 2 : वेबसाइट पर आने के बाद, आपको अपना Mobile Number और साईट पर शो हो रहे Captcha Code को इंटर करना है।

ayushman bharat yojana online application

उसके बाद आपको Generate OTP की बटन पर क्लिक कर देना है। जनरेट ओटीपी के बटन पर क्लिक करते ही, आपके Mobile Number पर 6 digit का एक वन टाइम पासवर्ड आएगा।

ayushman bharat yojana registration

1. वन टाइम पासवर्ड को दिए गए बॉक्स में डाले।

2. By clicking submit, you agree to our Terms के सामने दिए बॉक्स में टिक करे।

3. Submit की बटन पर क्लिक कर दे।

स्टेप 3 : वन टाइम पासवर्ड इंटर करके, जैसे ही आप अपना आईडी वेरीफाई करेंगे। आपके सामने एक बॉक्स ओपन हो जाएगा। इस बॉक्स में सबसे पहले आप अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करे।

ayushman-bharat-yojana-list-me-apna-nam-kaise-dekhe

उसके बाद दिए गए ड्रॉप डाउन मेनू में से category सेलेक्ट करना है। आप दिए गए आप्शन में से कोई भी एक आप्शन को सेलेक्ट कर सकते हैं।

नोट – Ayushman Bharat Yojana List 2023 में अपना नाम देखने के लिए, आप इस category में दिए गए जैसे की अपने नाम के द्वारा , अपने राशन कार्ड के द्वारा , अपने मोबाइल नंबर के द्वारा या फिर अपने URN नंबर द्वारा अपना नाम search कर सकते हैं।

स्टेप 4 : अब आपने जो भी category सेलेक्ट किया है। उसकी डीटेल आपको यहाँ दर्ज करनी होगी। ताकि उस डिटेल्स के द्वारा आप अपना नाम सर्च कर सके।

ayushman-bharat-yojana-naam-search-kare

अगर आप अपने राशन कार्ड द्वारा अपना नाम सर्च करना चाहते हैं। तो दिए गए बॉक्स में अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करे। उसके बाद आप खोजें/search के बटन पर क्लिक कर दे।

स्टेप 5 : अगर आप इस योजना के लाभार्थी होंगें। तो आपके सामने आपकी पूरी डिटेल्स आ जाएगी। जैसा की आप निचे के स्क्रीनशॉट में देख पा रहे है। यहां पर आप अपने नाम के साथ साथ, अपने परिवार के सदस्यों का भी नाम देख सकते हैं। जैसा की स्क्रीनशॉट में आप देख पा रहे होगे, यहाँ पर आपको सदस्य का नाम, age, gender और HHD नंबर शो हो रहा है।

ayushman-bharat-yojana-new-list-dekhe

साथ ही Details का एक बटन, आपके लेफ्ट साइड में दिखाई दे रहा होगा। जिसके उपर क्लिक करके आप उस सदस्य के बारे में और अच्छे से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • Voter ID Card ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

नजदीकी सरकारी या योजना में शामिल अस्पताल से संपर्क करके

हेल्प लाइन नंबर और ऑनलाइन के अलावा भी, आप अपने घर के किसी नजदीकी सरकारी या इस योजना में शामिल किसी भी अस्पताल में जाकर पूछ सकते है की, आपका नाम इस योजना में शामिल है या नहीं।

सरकार ने इन जगहों पर आपकी मदद करने के लिए, आयुष्मान मित्र/आरोग्य मित्र तैनात किए हुवे हैं। जो आपको इस योजना के बारे में हर तरह की जानकारी मुहैया कराएंगे।

इलाज कराने के लिए नजदीकी Hospitals Search कैसे करे?

आयुष्मान भारत योजना के तहत बीमित व्यक्ति सिर्फ सरकारी अस्पतालों में ही नहीं, बल्कि निजी अस्पतालों में भी इलाज करवा सकते है। वैसे अगर आप अपने राज्य में Ayushman Bharat Yojana के तहत जोड़े गए Hospitals का list देखना चाहते है। तो आप hospitals.pmjay.gov.in पर जाकर देख सकते है।

Search Hospitals for Ayushman Bharat Yojana

आपको यहाँ जो भी आप्शन दिखाई दे रहा है। जैसे की State, District, Hospital Type, Speciality, Hospital Name को भरे। फिर captcha code डाल कर Search की बटन पर क्लिक कर दे।

ऐसा करते ही आपके सामने हॉस्पिटल की पूरी लिस्ट आ जाएगी। जहा पर जा कर आप अपना इलाज करवा सकते है।

तो देखा आपने कितनी आसानी से, अब आप अपना नाम Ayushman Bharat Yojana List 2023 में देख या पता कर सकते हैं। साथ ही इलाज करवाने ले लिए, Hospitals Search कर सकते है। मेरी यही दुआ है की भारत के हर एक गरीब नागरिक को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिले।

  • मतदाता सूची / Voter List में आपका नाम चेक कैसे करे?

दोस्तों अगर आपको ayushman bharat yojana apply online, ayushman bharat yojana registration , how to apply in ayushman bharat yojana scheme, ayushman bharat yojana website, ayushman bharat yojana beneficiary list pdf , आयुष्मान भारत योजना नई सूची 2023 में अपना नाम कैसे देखे की जानकारी पसंद आयी हो। तो आप इस जानकारी को अपने चाहने वालो के साथ Social media जैसे कि Facebook, Google+, Twitter इत्यादि पर Share करना बिल्कुल ना भूलें। धन्यवाद.

Related Posts

Digital Health ID Card Online Apply Kaise Kare
Digital Health ID Card Online आवेदन कैसे करें? 2024
Vishwakarma Shram Samman Yojana
Vishwakarma Shram Samman Yojana 2025 ऑनलाइन आवेदन, रजिस्ट्रेशन स्टेटस व दिशा निर्देश
e shram card kaise banaye
ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं? | E Shram Card Registration in hindi

About Mangal Gupta

Helpsinhindi.com
He is a Indian blogger and share useful content on this blog regularly. If you like his articles then you can share this blog on social media with your friends. Want learn more then Click Here

WHAT OTHERS ARE READING:

Blog Me Category Widget Kaise Add Kare

Blog Me Category Widget Kaise Add Kare In Hindi

Awaas App Download Kaise Kare

Awaas App डाउनलोड कैसे करे? Pmay एप की पूरी जानकारी

1k means in hindi

1k means in hindi – ‘1K’ & ‘1M’ क्या और कितना होता है?

Reader Interactions

Share Your Comments & Feedback: Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें

कैटेगोरीस

  • Blogging
  • WordPress
  • Seo
  • Adsense
  • Tips And Tricks
  • Facebook
  • Earn Money Online
  • Amazing Facts
  • Whatsapp
  • Internet
  • Mobile
  • Android Apps
  • Youtube
  • Google
  • Festival
  • Computer
  • Web Hosting
  • Affiliate Marketing
  • Jio
  • Life Success
  • Security Tips

Footer

LITTLE ABOUT BLOG AUTHOR

दोस्तों मेरे ब्लॉग Helps In Hindi पर आप सभी का स्वागत है. मै मंगल गुप्ता एक इंडियन ब्लॉगर हु. मैंने ये वेबसाइट लोगो की मदद करने के लिए बनाई है. यहाँ हम अपने audience के लिए internet से सम्बंधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है.

इस साईट पर आप Make Money Online, Blogging, Youtube, Android Apps, Mobile Tips and Trick और New Website कैसे बनाए के बारे में सिख सकते है.

SUBSCRIBE NEWS LETTER

अगर आप चाहते है की, जब भी हमारे साईट कोई new post publish हो. तो आपको तुरंत उस पोस्ट का notification मिल जाये. तो इसके लिए आप हमारे blog को जरुर से subscribe कर ले.

MOST POPULAR POST

  • किसी दुसरे की Phone Call अपने मोबाइल में सुने.
  • किसी भी Mobile Number की Call Details निकाले.
  • Android Phone के 20 Common Problems With Solution.
  • भूमि/ज़मीन का Bhulekh khasra khatauni, नक़ल नंबर कैसे निकले?
  • 2020 में नई वेबसाइट के लिए 21 आसान एसईओ टिप्स

Copyright © 2025 - Helps In HindiAbout UsContact UsPrivacy PolicyDisclaimerSitemap