Helps In Hindi

  • Blogging
  • SEO
  • Adsense
  • Make Money
  • Mobile Tips
  • Sarkari Yojna
  • Amazing Facts
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

PM Kisan Samman Nidhi योजना लिस्ट 2024 में अपना नाम कैसे देखें?

Posted By: Mangal Gupta Last Updated: Mar 10, 2024

अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना (PM kisan Samman Nidhi yojana list 2024) की नई सूची में अपना नाम देखना चाहते है। तो आज के इस लेख में आपको PM Kisan Samman Nidhi योजना लिस्ट 2024 की पूरी जानकारी विस्तृत रूप में मिलने वाली है।

PM Kisan Samman Nidhi केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना है। इस योजना की घोषणा 1 फरवरी 2019 को केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल जी के द्वारा अंतरिम बजट 2020 में गयी थी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की लिस्ट में आप अपना नाम pmkisan.gov.in की ऑफिसियल वेबसाइट और एप की मदद से देख सकते है।

आपको बताते चले की जिन लोगो का नाम PM Kisan Samman Nidhi Yojana List 2024 में सामिल होगा। उन्हें भारत सरकार द्वारा 6000 रूपये की आर्थिक सहायता 3 किश्तों में प्रदान की जाएगी।

चलिए PM Kisan Samman Nidhi yojana (प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना) 2024 की पूरी जानकारी आसान भाषा में समझने की कोशीस करते है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024

PM kisan Samman Nidhi yojana list

किसान सम्मान योजना के तहत केंद्र सरकार किसानो को कुल 6000 रूपये की धनराशी आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करती है। यह धनराशी आपके बैंक खाते में 2000 रूपये की तीन किश्तों में स्थानांतरित की जाती है।

इस योजना में 14.50 करोड़ छोटे तथा सीमांत किसानो को शामिल किया जाएगा। अभी हाल ही में 25 Dec 2020 को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मदद से 9 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में 18000 करोड रुपए से भी ज़्यादा की रकम भेजी गयी है।

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत आज देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों के बैंक खाते में सीधे एक क्लिक पर 18 हजार करोड़ रूपये जमा हुए हैं।

जब से ये योजना शुरू हुई है, तब से 1 लाख 10 हजार करोड़ रूपये से ज्यादा किसानों के खाते में पहुंच चुके हैं।

– पीएम @narendramodi

#PMKisan pic.twitter.com/RxKW461OdF

— BJP (@BJP4India) December 25, 2020

यह राशी किसानों को उनके बैंक खातों की वेरिफिकेशन और राज्य सरकार द्वारा पंजीकरण होने के बाद बैंक में पहुंचाई जाती है।

PM Kisan Samman Nidhi योजना : पहले और अब

मोदी सरकार ने इस योजना का ऐलान लोकसभा चुनाव 2019 के पहले किया था। योजना के तहत, 2 हेक्टेयर से कम जमीन पर खेती करने वाले किसानों को सालाना 6 हजार रुपए की राशी 3 किश्तों में मिलती थी। उस समय 12.5 करोड़ किसानों को इस दायरे में रखा गया था।

लेकिन मोदी सरकार के दूसरी बार सत्ता में आने के बाद फिर से इस योजना का विस्तार किया गया। जिसमे अब 2 हेक्टेयर जमीन की सीमा यानी शर्त लागू नहीं होगी। इतना ही नहीं करीब 2 करोड़ अतिरिक्त किसान स्वतः ही PM किसान सम्मान योजना से जुड़ जाएंगे।

PM किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी कुछ जरुरी जानकारियाँ

1. आधार कार्ड होना अनिवार्य है

PM Kisan Samman Nidhi योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना जरुरी है। अगर आपके पास aadhar card नहीं है। तो आपको इस योजना का फ़ायदा नहीं मिलेगा।

2. स्टेटस जानने की सुविधा मिलेगी

आप PM किसान सम्मान निधि योजना के आवेदन का status ख़ुद चेक कर सकते हैं। स्टेटस जानने के लिए आपके पास आपका aadhar number, mobile number या bank account होना जरुरी है। इनकी मदद से आप बहुत ही आसानी से अपना आवेदन स्टेटस पता कर सकते हैं।

3. खुद से रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा होगी

जब PM Kisan Samman Nidhi योजना की सुरुवात हुई थी। तो उस समय इस योजना में पंजीकरण करवाने के लिए कृषि अधिकारियों, लेखपाल और कानूनगो के चक्कर लगाने पड़ते थे।

लेकिन अब सरकार ने इन सारी बाध्यता को समाप्त कर दी है। इसलिए अब कोई भी किसान अपना registration घर बैठे ख़ुद से ही कर सकते है।

4. किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा

जिन किसान भाईयों ने अपना पंजीकरण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत करवा रखा है। तो उन्हें Kisan Credit Card बनवाने के लिए कोई दस्तावेज नहीं देने होगे। इस credit card से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

  • मतदाता सूची / Voter List में आपका नाम चेक कैसे करे?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana List 2024 में अपना नाम कैसे देखे?

अगर आप PM Kisan Samman Nidhi Yojana List 2024 में अपना नाम देखना चाहते है। तो आपको नीचे बताए गए कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करना है।

सबसे पहले आपको कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.pmkisan.gov.in/ पर जाना है।

उसके बाद इस साईट के होम पेज पर दायी तरफ दिख रहे “Farmer Corner” के विकल्प के निचे Beneficiary List ऑप्शन पर क्लिक करना है।

PM kisan Samman Nidhi Beneficiary List

Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन हो जाएगा। यहाँ आपको कुछ जानकरी सेलेक्ट करनी है। जैसे की State, District, Sub-District, Block और Village.

Beneficiary List Under PM Kisan

सारी जानकारीयों को सेलेक्ट करने के बाद आपको Get Report के बटन पर क्लिक कर देना है। Get Report के बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने beneficiary List ओपन हो जाएगी।

इस तरह आप PM किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट 2024 में अपना नाम देख सकते है। चलिए अब आपको बताते है की Kisan Samman Nidhi Beneficiary Status Or Payment Status कैसे चेक करे?

  • बी पी एल सूची (BPL List) 2024 में अपना नाम कैसे देखे?

Kisan Samman Nidhi Beneficiary Status Or Payment Status

अपना Beneficiary Status देखने के लिए सबसे पहले आपको कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.pmkisan.gov.in/ पर जाना है।

उसके बाद होम पेज पर दिख रहे Farmer Corner विकल्प के निचे Beneficiary Status के लिंक पर क्लिक करना है।

PM kisan Beneficiary Status

Beneficiary Status देखने के लिए आप आपना aadhar number, mobile number या Account Number का इस्तमाल कर सकते है।

Beneficiary Status check

इसमें से आप किसी भी एक चीज़ को सेलेक्ट करे और उसका नंबर डालकर Get Data पर क्लिक कर दे। ऐसा करते ही आपके सामने Beneficiary Status ओपन हो जाएगी। इसके आलावा भी किसान सम्मान निधि योजना की कुछ महतवपूर्ण लिंक निचे शेयर की गयी है।

PM Kisan Samman Official Website – Visit Now

PM-Kisan Samman Urban List – Click Here

PM-KISAN Village List – Click Here

PM-Kisan Samman Registration Form – Click Here

मोबाइल ऍप से किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट में अपना नाम चेक करे?

देश के किसानो को किसी भी बात की समस्या ना हो। इसके लिए केंद्र सरकार ने एक मोबाइल App लांच किया है। इस एप की मदद से देश का कोई भी किसान योजना से जुड़े अधिकांश जानकारी जैसे की लाभार्थी की स्थिति या पंजीकरण की स्थिति इत्यादि का पता लगा सकता है।

इस एंड्राइड एप्लीकेशन को download करने के लिए सबसे पहले आपको google play store पर जाना है। फिर सर्च बार में PMKISAN Gol टाइप करके इस एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लेना है।

PMKISAN Gol

इस एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लेने के बाद उसे ओपन करे। फिर Open के बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने इसका होम पेज खुल जाएगा।

इसके होम पेज पर ही आपको इसकी सारी सेवाएं देखने को मिल जाएगी। जैसे की Check Beneficiary Status , Edit Aadhaar Details , Self Registered Farmer Status इत्यादि.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana List

आप इनमे से किसी भी जानकारी को इस एप की मदद से प्राप्त कर सकते है।

  • Awaas App डाउनलोड कैसे करे? Pmay एप की पूरी जानकारी

PM किसान सम्मान निधि योजना हेल्पलाइन नम्बर

भारत के रहने वाले किसी भी किसान को अगर इस योजना से जुड़ी कोई समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तो आप नीचे दिए गए helpline number पर संपर्क करके अपनी समस्या उन्हें बता सकते है।

PM-KISAN Helpline Number : 011-23381092, 155261 / 1800115526 (Toll Free)

Phone Number : 91-11-23382401

Email : pmkisan-ict[at]gov[dot]in

उम्मीद करते है अब आप समझ गए होगे की पीएम किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट 2024 में अपना नाम कैसे देखें? लेकिन आपको अभी भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की लिस्ट कैसे देखें? को लेकर कोई समस्या आ रही है। तो आप हमे निचे कमेंट करके जरुर बताए।

अगर आपको हमारा यह लेख “PM Kisan Samman Nidhi Yojana List 2024” की जानकारी पसंद आई हो। तो आप इस लेख को social media पर जरुर शेयर करे। धन्यवाद.

Related Posts

Voter ID Card Photo Change
Voter ID Card में तस्वीर बदलने का ऑनलाइन तरीका
e shram card benefits in hindi
ई श्रमिक कार्ड के फायदे | e shram card benefits in hindi
Voter ID Card online apply hindi
Voter ID Card ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

About Mangal Gupta

Helpsinhindi.com
He is a Indian blogger and share useful content on this blog regularly. If you like his articles then you can share this blog on social media with your friends. Want learn more then Click Here

WHAT OTHERS ARE READING:

Blogger Ke Har Post Me Search Description Box Kaise Enable Kare

ब्लॉगर के हर पोस्ट में Search Description Enable कैसे करे?

Mobile number se aadhar card kaise nikale

Mobile number se aadhar card kaise nikale? 2025

How To Add Popular Post Widget In Your Blog

Apne Blog Me Popular Post Widget Kaise Add Kare

Reader Interactions

Share Your Comments & Feedback: Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें

कैटेगोरीस

  • Blogging
  • WordPress
  • Seo
  • Adsense
  • Tips And Tricks
  • Facebook
  • Earn Money Online
  • Amazing Facts
  • Whatsapp
  • Internet
  • Mobile
  • Android Apps
  • Youtube
  • Google
  • Festival
  • Computer
  • Web Hosting
  • Affiliate Marketing
  • Jio
  • Life Success
  • Security Tips

Footer

LITTLE ABOUT BLOG AUTHOR

दोस्तों मेरे ब्लॉग Helps In Hindi पर आप सभी का स्वागत है. मै मंगल गुप्ता एक इंडियन ब्लॉगर हु. मैंने ये वेबसाइट लोगो की मदद करने के लिए बनाई है. यहाँ हम अपने audience के लिए internet से सम्बंधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है.

इस साईट पर आप Make Money Online, Blogging, Youtube, Android Apps, Mobile Tips and Trick और New Website कैसे बनाए के बारे में सिख सकते है.

SUBSCRIBE NEWS LETTER

अगर आप चाहते है की, जब भी हमारे साईट कोई new post publish हो. तो आपको तुरंत उस पोस्ट का notification मिल जाये. तो इसके लिए आप हमारे blog को जरुर से subscribe कर ले.

MOST POPULAR POST

  • किसी दुसरे की Phone Call अपने मोबाइल में सुने.
  • किसी भी Mobile Number की Call Details निकाले.
  • Android Phone के 20 Common Problems With Solution.
  • भूमि/ज़मीन का Bhulekh khasra khatauni, नक़ल नंबर कैसे निकले?
  • 2020 में नई वेबसाइट के लिए 21 आसान एसईओ टिप्स

Copyright © 2025 - Helps In HindiAbout UsContact UsPrivacy PolicyDisclaimerSitemap