Helps In Hindi

  • Blogging
  • SEO
  • Adsense
  • Make Money
  • Mobile Tips
  • Sarkari Yojna
  • Amazing Facts
  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

PM Kisan Status Check 2023 कैसे करें? देखें 13वीं किस्त मिलेगी या नहीं

Posted By: Mangal Gupta Last Updated: Jan 25, 2023

PM Kisan Status Check in Hindi: देश में राज्य और केन्द्र सरकार ने कई ऐसी योजनाएं चला रखी हैं. जिससे की लोग उन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने ज़िन्दगी को आसन बना सकें. जैसे की आवास, पेंशन, राशन, रोजगार, शिक्षा, बिजली, बीमा योजना इत्यादि. उन्हीं में से किसानों के लिए एक बेहतरीन योजना लांच की गई हैं. जिसका नाम “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” हैं. इस लेख में आप सीखेंगे की PM Kisan Status Check कैसे करें? दरअसल स्टेटस चेक करके आप जान सकते है की आपको पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त मिलेगी या नहीं.

सरकार पीएम किसान योजना का लाभ सिर्फ शहरों तक ही नहीं बल्कि दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले जरूरतमंद तथा गरीब किसानों तक आर्थिक मदद पहुँचना चाहती हैं. इस योजना के तहत सरकार किसानों को हर चार माह पर 2 हजार रुपये की 3 किस्त यानी सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान रखी हैं. इसी कड़ी में अब 2023 में किसानों को 13वीं किस्त मिलना हैं. यदि आप भी इस योजना से जुड़े हैं और 13वीं किस्त का इन्तजार कर रहे हैं. तो आप अपना स्टेटस चेक करके यह जान सकते है की आपको 13वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं. तो चलिए जान लेते है की PM Kisan Status Check कैसे करें?

PM Kisan Status Check in Hindi

PM Kisan Status Check in Hindi

यदि आप यह जानना चाहते हैं की आपको किस्त के पैसे मिलेंगे या नहीं. तो आपको अपना PM Kisan Yojana स्टेटस चेक करना होगा. लेकिन आपको बता दे की इस योजना का लाभ उन्हें नहीं मिलेगा. जिन किसानों ने अपने भू-लेख का सत्यापन नहीं कराया है या अपनी KYC नहीं कराई हैं. वे लोग PM Kisan Yojana की 13वीं किस्त से वंचित रह जाएंगे. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना स्टेटस चेक करने का तरीका निम्न हैं.

PM Kisan List की जांच कैसे करें?

स्टेप 1: पीएम किसान स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको PM Kisan Yojana के ऑफिसियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना हैं.

स्टेप 2: वेबसाइट पर आने के बाद आपको ‘Beneficiary Status’ वाले विकल्प पर क्लिक करना हैं. फिर यहां आपको अपना 10 अंकों वाला Mobile Number या फिर Registration Number दर्ज कर देना हैं.

PM Kisan Beneficiary Status Hindi

स्टेप 3: अब आप स्क्रीन पर दिख रहे Captcha Code को दर्ज करके Submit के बटन पर क्लिक कर दें. ऐसा करते ही आपके PM Kisan Yojana का स्टेटस आपके स्क्रीन पर आ जाएगा.

स्टेप 4: आपके सामने जो Status आया हैं. आप उसे बहुत ध्यान से देखें की e-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के सामने ‘YES’ लिखा है या फिर ‘NO’.

यदि इन तीनों विकल्प के आगे ‘YES’ लिखा हैं. तो समझ जाइए आपको 13वीं किस्त का लाभ मिल सकता हैं. लेकिन किसी भी एक विकल्प के आगे ‘NO’ लिखा हुआ हैं. तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं.

  • Digital Health ID Card Online आवेदन कैसे करें? 2023

पीएम किसान योजना क्या हैं?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के तहत सभी पात्र किसानों को हर वर्ष 6000 (६ हज़ार) रुपये की वार्षिक आर्थिक मदद दी जाती हैं. किसानों को यह पैसा सीधे उनके बैंक खाते में 3 नियमित किस्तों में जमा कर दी जाती हैं.

प्रत्येक किस्त में किसानों को 2000 (२ हज़ार) रुपए दिए जाते हैं. आमतौर पर PM Kisan की किस्त हर 4 महीने बाद किसानों के खाते में जमा की जाती हैं. इस हिसाब से देखें तो जनवरी 2023 के अन्त तक PM Kisan की 13वीं किस्त आ जानी चाहिए.

  • ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं? E Shram Card Registration in hindi

किस्त का लाभ पाने के लिए तुरंत करें ये काम

यदि आप तय समय पर पीएम किसान की किस्त प्राप्त करना चाहते हैं. तो आप जितना जल्दी हो सके. अपना KYC और Bhulekh का सत्यापन करा लें. इस कार्य को PM Kisan Yojana के अधिकारिक पोर्टल पर जाकर बहुत ही आसानी से किया जा सकता हैं. क्यों की ऐसा नहीं करने पर किसानों के खाते में भी PM Kisan Yojana का पैसा नहीं भेजा जाएगा.

  • बी पी एल सूची (BPL List) 2023 में अपना नाम कैसे देखे?

उम्मीद करते है अब आप समझ गए होगे की PM Kisan Status Check कैसे करें? यदि आपको यह जानकारी PM Kisan Status Check kaise kare? पसंद आया हैं. तो आप इस लेख को सोशल मीडिया साइट्स पर शेयर जरूर करें. धन्यवाद.

Related Posts

Voter ID Card online apply hindi
Voter ID Card ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
Bhu Naksha MP
Bhu Naksha MP 2026 | MP Land Record कैसे निकाले?
bharat ki kul jansankhya kitni hai
2023 भारत की कुल जनसंख्या कितनी है?

About Mangal Gupta

Helpsinhindi.com
He is a Indian blogger and share useful content on this blog regularly. If you like his articles then you can share this blog on social media with your friends. Want learn more then Click Here

WHAT OTHERS ARE READING:

amazing facts about indian rupees hindi

क्या कभी 1 रुपया 1 डॉलर के बराबर था, जाने रुपये से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

Janiye Google Adsense Account Approval Tricks 2017

Google Adsense Approval Trick – Must Read

sbi ka balance kaise check kare

SBI का अकाउंट Balance कैसे Check करें? 2026

Reader Interactions

Share Your Comments & Feedback: Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें

कैटेगोरीस

  • Blogging
  • WordPress
  • Seo
  • Adsense
  • Tips And Tricks
  • Facebook
  • Earn Money Online
  • Amazing Facts
  • Whatsapp
  • Internet
  • Mobile
  • Android Apps
  • Youtube
  • Google
  • Festival
  • Computer
  • Web Hosting
  • Affiliate Marketing
  • Jio
  • Life Success
  • Security Tips

Footer

LITTLE ABOUT BLOG AUTHOR

दोस्तों मेरे ब्लॉग Helps In Hindi पर आप सभी का स्वागत है. मै मंगल गुप्ता एक इंडियन ब्लॉगर हु. मैंने ये वेबसाइट लोगो की मदद करने के लिए बनाई है. यहाँ हम अपने audience के लिए internet से सम्बंधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है.

इस साईट पर आप Make Money Online, Blogging, Youtube, Android Apps, Mobile Tips and Trick और New Website कैसे बनाए के बारे में सिख सकते है.

SUBSCRIBE NEWS LETTER

अगर आप चाहते है की, जब भी हमारे साईट कोई new post publish हो. तो आपको तुरंत उस पोस्ट का notification मिल जाये. तो इसके लिए आप हमारे blog को जरुर से subscribe कर ले.

MOST POPULAR POST

  • किसी दुसरे की Phone Call अपने मोबाइल में सुने.
  • किसी भी Mobile Number की Call Details निकाले.
  • Android Phone के 20 Common Problems With Solution.
  • भूमि/ज़मीन का Bhulekh khasra khatauni, नक़ल नंबर कैसे निकले?
  • 2020 में नई वेबसाइट के लिए 21 आसान एसईओ टिप्स

Copyright © 2025 - Helps In HindiAbout UsContact UsPrivacy PolicyDisclaimerSitemap